1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG News: CM साय के नेतृत्व में बदल गई है छत्तीसगढ़ की स्थिति, अभिनेत्री हेमा मालिनी का बड़ा बयान…

CG News: अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहां आने में हिचकिचाते थे लेकिन अब साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई है।

Google source verification

CG News: मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा ‘मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नंबर वन राज्य बने छत्तीसगढ़’। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: CG Politics: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले – NDA में फूट, जल्द होगा मध्यावधि चुनाव

CG News: हेमा जी ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी। उन्होंने कहा साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है सरकार। उन्होंने कहा पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहां आने में हिचकिचाते थे लेकिन अब साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई है।