लोगों ने बताया कि एक साल पहले उक्त प्रमाण पत्र से उनके घर के अन्य सदस्य के प्रमाण पत्र आसानी से बने थे, लेकिन इस सत्र में उसी दस्तावेज से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इससे विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। थोड़ी भी त्रुटि से आवेदन खारिज हो रहे हैं या पेंडिंग में जा रहा है, जिससे छात्र और उनके पालक सब परेशान हैं।