वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है। यह कोई राजनीतिक षड़यंत्र नहीं है। पुलिस सोच-समझ कर अपनी कार्रवाई कर रही है। विधायक यादव छोटे-मोटे आदमी नहीं है। कांग्रेस के सवालों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, वह कितना भी बड़ा आदमी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।