8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide News: डॉग के पट्टे से लटकी मिली कंट्रक्शन ठेकेदार की लाश, सुसाइड नोट में लिखे बड़े अफसरों के नाम, हड़कंप

Contractor Commit Suicide in Raipur: छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में एक कंस्‍ट्रक्‍शन ठेकेदार ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ठेकेदार ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 19 Oct 2024, 10:54 AM IST

CG Suicide News

CG Suicide News: रायपुर खम्हारडीह इलाके में सरकारी सप्लाई का काम करने वाले युवक का शव उसके कमरे में लटके हुए मिला है। शव श्वान के पट्टे से बने फंदे में लटका था। मौके पर मिले सुसाइड नोट में तीन युवतियों और एक व्यक्ति का नाम लिखा है। मृतक ने इन चारों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, जबलपुर का रहने वाला प्रतीक सैमुअल (30) अवंति विहार इलाके में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार की रात प्रतीक का शव उसके कमरे में लटकता मिला। उसका शव श्वान के पट्टे के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना मिलने पर खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पार्थ घोष, अर्पिता, मोनिका और पल्लवी नाम लिखा है। इन्हीं को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

CG Suicide News: साथ ही यह भी कहा कि चारों ने मिलकर उनसे 27 लाख रुपए लिया है। इस राशि को वापस नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को जांच के लिए राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। मृतक के मोबाइल की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में चाय बेचने वाला बना नटवरलाल, 400 लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, प्रेमिका के नाम पर ली संपत्ति

मानसिक तनाव में था ठेकेदार

रायपुर के ठेकेदार (Contractor Commit Suicide in Raipur) के बारे में स्‍थानीय लोगों से जानकारी चाही गई तो लोगों ने प्राथमिक जानकारी दी कि प्रतीक सैमुअल पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहा था। मानसिक तनाव के चलते तो कहीं उसने यह कदम नहीं उठाया। हालांकि ठेकेदार की आत्‍महत्‍या की असली वह क्‍या है, इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस सुसाइड नोट व अन्‍य दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।

बता दें कि इस सुसाइड नोट में कुछ बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contractor Commit Suicide in Raipur: प्रेमिका के पहुंचने पर हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक प्रतीक अकेला रहता था। उसका मोबाइल दो दिन से बंद था। गुरुवार की रात उसकी प्रेमिका उससे मिलने पहुंची, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। नीचे मकान मालिक भी रहते हैं, लेकिन उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं थी। शव दो दिन पुराना होने की आशंका है।

सुसाइड नोट के राइटिंग की जांच कराई जाएगी। इसके बाद इसमें लिखे लोगों के बारे में पता किया जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। - केसरीनंदन नायक, सीएसपी, विधानसभा, रायपुर