Chhattisgarh Train Cancel List: मुख्य हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर बुधवार को चक्रधरपुर रेलवे के राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी लाइन का ब्लॉक लग जाएगा। इस वजह से आधा दर्जन एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें डिपार्चर स्टेशनों से 4 से 5 घंटा देरी से रवाना होने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। छह घंटे के इस ब्लॉक का सीधा असर रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों के यात्रियों पर भी पड़ेगा। क्योंकि, जिन ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया है, वह उतनी ही देरी से पहुंचेंगी। वहीं इस ब्लॉक से टाटानगर से इतवारी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है।