छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के गिरफ्तार अधिकारीगण बसंत कुमार कौशिक, क्षिरोद्र रौतिया, डॉ. अनिल परसाई, कमलकांत पाटनवार एवं दीपक कुमार बंधे और मोक्षित मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक/पार्टनर शशांक चोपड़ा को जेल भेजा गया है। उनके ठिकानों में छापेमारी के दौरान बडी़ संख्या में लेनदेन के दस्तावेज, 9 मोबाइल, 2 पेन ड्राइव और निविदा से संबंधित फाइलों को जब्त किया गया है। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 10 जून को होगी।