एग्जाम एक्सपर्ट नितिन नामदेव ने बताया, आमतौर पर कैंडिडेट्स वहीं सवाल पहले सॉल्व करते हैं जिसका जवाब लिखने में वे कफर्ट हों लेकिन इस बार पैटर्न बदल दिया गया। 30 से 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आंसर शीट में इंट्रक्शन नहीं पढ़ा था, इसलिए उनके आंसर मिसमैच हो गए हैं। यानी सिविल वाले पेज में क्रिमिनल के जवाब लिख दिए। ट्रांसलेट वाले पेज पर क्रिमिनल या सिविल के आंसर लिख दिए गए। क्रिमिनल में आईपीसी की धारा 326 और सिविल में बंधक पर सवाल पूछे गए।