
विकास यात्रा पर रोक लगाने वाली याचिका में खारिज, सीएम बोले - कांग्रेस इतने नीचे गिर जाएगी सोचा नहीं था
रायपुर .छत्तीसगढ़ सरकार की विकास यात्रा पर रोक लगाने हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका रद्द होने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के लालच में इतना नीचे गिर जाएगी सोचा नहीं था।
मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले के अंतागढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विकास यात्रा को रोकने के लिए कांग्रेस लगातार कोशिश करती रही। लेकिन जब कांग्रेस अपने प्रयासों में सफल नहीं हुई तो वे विकास यात्रा पर रोक लगाने हाईकोर्ट चली गई। लेकिन हाईकोर्ट में भी उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी जनता के विकास यात्रा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हाईकोर्ट के इस फैसले का सम्मान करते हैं और धन्यवाद देते हैं। बतादें कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर विकास यात्रा का सरकारीकरण करने का आरोप लगाया था। बुधवार को मुख्यमंत्री की विकास यात्रा छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ पहुंचा।
अंतागढ़ में सीएम ने ये दी सौगात
कांकेर के अंतागढ़ में आयोजित एक आमसभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 10 हजार 671 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 77 लाख रूपए की सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने 7871 लोगों को आबादी पट्टा और 185 वन अधिकार पट्टा, श्रमवीरों को 1100 सायकल, 344 औजार किट तथा 32 सिलाई मशीन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की 100 महिलाओं को रसोई घर कनेक्शन, 590 किसानों को बीज मिनी किट, 90 किसानों को उड़ावनी पंखा, वन विभाग की ओर से 319 सायकल और 30 मिनी राइस मिल का वितरण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अन्य विकास कार्यों की शुरुआत की।
Read More : शिक्षाकर्मी फिर आक्रामक मूड में, 26 May को करेंगे बड़े आंदोलन का एेलान
इसके अलावा सीएम ने अंतागढ़ में लगभग 64 करोड़ 43 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इन कार्यो में से लगभग 3 करोड़ रुपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और 60 करोड़ 44 लाख रुपए के 107 विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
Published on:
24 May 2018 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
