पुलिस के मुताबिक टिकरापारा के मौलीमंदिर के पास रहने वाले प्रत्युश तिवारी के घर दोपहर करीब 3 बजे भूवन, पंकज, गोल्डी व अन्य युवक जबरदस्ती घुस गए। इसके बाद प्रत्युश को पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से लगातार कई वार करने से प्रत्युश मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के समय प्रत्युश के परिवार वाले भी थे। इसके बाद भी बदमाशों में खौफ नहीं था।