6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: अफसरों को नहीं पता दाल-चावल की कीमत, सरकारी रिकार्ड में सस्ता, बाजार में महंगाई की आग

Chhattisgarh news: दाल-चावल की कीमतों को लेकर सरकारी रिकॉर्ड और बाजार के भाव में अंतर सामने आया है। रिकॉर्ड में कीमत कम है, जबकि बाजार में महंगे दाम से उपभोक्ता परेशान हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

दाल-चावल की बढ़ती कीमत (photo Patrika)

Prices of dal and rice in Chhattisgarh: सरकारी रिकाॅर्ड में दाल-चावल सस्ता है, लेकिन बाजार में खरीदने जाइए तो यही आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्रालय की प्राइज मॉनिटरिंग सेल के रिकॉर्ड में छत्तीसगढ़ में चावल चिल्हर में 42.11 रुपए और दाल 121 रुपए किलो है, जबकि राजधानी के गोलबाजार में बाजार में चावल 60 से 80 और दाल 140 से 160 रुपए किलो में मिल रही है। जिला खाद्य विभाग की रिपोर्ट के बाद केंद्र की प्राइज मॉनिटरिंग सेल ने यह कीमतें बताई है, लेकिन बाजार में स्थिति इससे बिल्कुल अलग है।

सरकारी आंकड़ों की हकीकत सामने आई

पत्रिका ने शहर के थोक और चिल्हर बाजार में पड़ताल की तो सरकारी आंकड़ों की हकीकत सामने आई। बाजार की हकीकत जानने के बजाय खाद्य विभाग के अफसर एसी कमरों में बैठकर आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इससे नुकसान आम जनता का हो रहा है, क्योंकि महंगाई के बाद भी केंद्र और राज्य सरकार के विभाग रोजमर्रा के सामानों की स्टॉकिंग पर लगाम लगाने को लेकर चुुप्पी साधे हुए हैं।

अब जमाखोरी पर केंद्र से आदेश का इंतजार

सब कुछ सामान्य स्थिति बताने के बाद अब खाद्य विभाग के अधिकारी जमाखोरी पर कार्रवाई के लिए केंद्र के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। चिल्हर व्यापारियों का कहना है कि जब अफसरों ने सब कुछ अच्छा बता दिया तो केंद्र से दिशा-निर्देश कैसे जारी होंगे। इससे नुकसान आम आदमी का हो रहा है, जिसे बाजार में महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

टमाटर को 36 रुपए बताया, बाजार में 50 से कम नहीं

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 5 अक्टूबर की स्थिति में टमाटर की कीमतें प्रति किलो 36 रुपए हैं, जबकि बाजार में बेहतर क्वालिटी के टमाटर की कीमतें 50 से 60 रुपए किलो से कम नहीं है। इसी प्रकार रिपोर्ट में शक्कर प्रति किलो 56.38 रुपए बताया गया है, जबकि बाजार में यह 60 से |70 रुपए में मिल रही है।

क्रं. किराना सामान- सरकारी कीमत- बाजार की कीमत

  1. चावल- 42.11 - (50-80)
  2. दाल-121.44- (140-160)
  3. गेहू-34.89- (40-50)
  4. तेल- 186- (180-200)
  5. गुड़-60 - (60-70)
  6. टमाटर- 36.25 - (50-60)
  7. शक्कर- 56.38- (60-70)(नोट-केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्रालय के मुताबिक प्राइज मॉनिटरिंग सेल की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रिटेल की कीमतें,5 अक्टूबर की स्थिति में)

शक्कर पर और सख्ती, सरकार का बड़ा एक्शन!

  1. 15 अक्टूबर से नए स्टॉक नियम लागू
  2. कारोबारी 15 दिन से ज्यादा चीनी नहीं रख सकेंगे।
  3. अधिकतम स्टॉक सीमा 4000 क्विंटल से घटकर अब 1,000 क्विंटल

वर्जन…

टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाजार पर नजर बनाए रखें। कीमतों का एक बार रिव्यू करवाना पडेगा। स्टॉक लिमिट को लेकर केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश मिलते ही बाजार में सख्ती बरतेंगे।

भूपेंद्र मिश्रा

खाद्य नियंत्रक, जिला प्रशासन

वर्जन…

दाल-चावल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। शक्कर के अलावा बाकी सामान में स्टॉकिंग को लेकर नया दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

प्रेम पाहूजा

अध्यक्ष, डूमरतराई थोक व्यापारी कल्याण संघ