Diwali 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में दिवाली त्योहार के पहले ही ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में बूम की स्थिति देखने को मिली। मात्र 9 दिन में नवरात्रि के दौरान 3 से 12 अक्टूबर के बीच करीब 500 करोड़ रुपए के 27009 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, इसी अवधि में पिछले साल नवरात्रि के दौरान 15 से 24 अक्टूबर 2023 के दौरान 24558 वाहनों की बिक्री हुई थी। लेकिन, इस साल 9.98 फीसदी का ग्रोथ हुआ है।