मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसका खुलासा किया गया है। इसमें बैंक खातों में जमा राशि, फिक्स डिपॉजिट, डीमैट खातों में शेयर, आपत्तिजनक दस्तावेज़/डिजिटल उपकरण और वाहन शामिल है। यह कार्रवाई 30 और 31 जुलाई को शशांक चोपड़ा, उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही स्वास्थ्य अफसरों के 20 ठिकानों पर छापेमारी के बाद की गई है। इस दौरान तलाशी में बरामद दस्तावेजों की जांच करने के बाद ईडी ने उक्त सभी की चल- अचल संपत्तियों को आगामी आदेश तक के लिए अटैच किया गया है।