दरअसल, सीएम के दंतेवाड़ा में विकास यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान गश्त पर निकले थे। तभी किरंदुल के चोरनाल के पास जवानों की गाड़ी आईईडी के चपेट में आ गई। इस विस्फोट में वाहन के परखच्चे उड़ गए। आईईडी के इस जोरदार विस्फोट में 6 जवानों के शहीद हो गए, जबकि 1 जवान बुरी तरह घायल हो गया है।