पीड़ित हेमंत ने अपनी जमीन बेचकर कुलदीप को पैसे दिए थे। पूरी राशि कुलदीप और उसकी बहन ज्योति भारती के खाते में ट्रांसफर की थी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी उसे मुनाफे की राशि नहीं मिली है। पैसों के लिए जब कॉल करता था, तो आरोपी कभी मुंबई, तो कभी सूरत में होने का झांसा देता था। इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।