रायपुर. अनुसूचित जाति वर्ग युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा ऋण के रूप में आर्थिक मदद मुहैया करायी जा रही है। समिति द्वारा स्मॉल बिजनेस योजना, (ईकाई लागत 2 लाख रुपए), लघु व्यवसाय योजना, (इकाई लागत 3 लाख रुपए), ई-रिक्शा योजना (इकाई लागत 1.45 लाख रुपए) एवं मिनीमाता स्वावलम्बन योजना (इकाई लागत 2 लाख रुपए) संचालित की जा है। इन योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक कलक्टोरेट परिसर स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति रायपुर कक्ष क्रमांक-34 में आवेदन जमा किए जा सकते है।