सुबह बारिश के बाद मौसम दोपहर तक सुहावना हो गया। वहीं देर शाम उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि शहर के आउटर में लोग सुहावने मौसम का एंजाय करते हुए नजर आए। रायपुर के अलावा, दुर्ग, बिलासपुर समेत अन्य जिलों में भी सोमवार को यही हाल रहा। फिलहाल आने वाले दिनों में नए सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश संभव है।