8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा-झारखंड में दिख रहा छत्त्तीसगढ़ के मंत्री, विधायक नेता का दम, दावा – दोनों राज्यों में भाजपा मारेगी बाजी

Lok Sabha Election 2024: प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ से गए सभी नेता, मंत्री, विधायक और पदाधिकारी वहां की सरकार के खिलाफ जमकर सियासी प्रहार भी कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 19 May 2024, 8:11 AM IST

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के साय सरकार के मंत्रिमंडल और पार्टी के विधायक इन दिनों ओडिशा और झारखंड में डेरा जमाए हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार विभिन्न लोकसभा और विधानसभा का दौरा कर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी ओडिशा और झारखंड में जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Lok Sabha Election 2024: ग्रामीण वोटरों ने शहर की जनता को पछाड़ा… 67.07% मतदान में गांव के वोटर सबसे आगे

दोनों राज्यों के वोटरों को साधने के लिए कोई मंत्री चुनावी सभा तो कोई रैली, रोड और घर-घर जा रहे हैं। कोई नेता ऑटो रिक्शा में चल रहे हैं, तो कोई बाइक और पैदल चलकर वोटरों तक पहुंच रहे हैं। प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ से गए सभी नेता, मंत्री, विधायक और पदाधिकारी वहां की सरकार के खिलाफ जमकर सियासी प्रहार भी कर रहे हैं। कह सकते हैं कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचार किए थे, वैसे ही चुनावी प्रचार अपनी-अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: CG Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा – भाजपाई शरबत पिलाने के बहाने कर रहे प्रचार

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। इसलिए मुयमंत्री से लेकर मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वहां की राज्य सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। ओडिशा की बीजेडी यानी नवीन पटनायक सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

साथ ही भाजपा की सरकार आने पर ओडिशा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का वादा करने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के हित के लिए योजनाएं लाकर ओडिशा का विकास करने का वादा भी कर रहे हैं।