मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि लोक सुराज कार्यक्रमों की पूरी जानकारी वहां के विधायक, सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराई जाए। ताकि, उन्हें भी इस अभियान से जोड़ा जाए। लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री राज्य के किसी भी जिले में औचक निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से यह भी कहा है कि लोक सुराज अभियान में उनकी भूमिका बतौर मुख्य संयोजक की होगी। लोक सुराज 2018 की सफलता आपके समर्पित प्रयास पर निर्भर करेगी।