देखिए लोकतंत्र में जनता ही सबकुछ है और हमें जनता पर भरोसा था। कांग्रेस सरकार को सरकारी मशीनरी, राजनीतिक एक्शन पर भरोसा था। बदले की भावना से काम करने की आदत थी। हमने बस जनता को ये बताया कि कांग्रेस सरकार से डरने की जरूरत नहीं। जनता को यही भरोसा चाहिए था, जो बदलाव के लिए काफी था।