22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादीशुदा महिला का गैर मर्द पर आ गया दिल, प्रेमी के साथ मिल पति को दे दिया जहर

शक्ति नगर निवासी भीम की 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ गई। उसे अचेत अवस्था में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसके शरीर में जहर मिलने का खुलासा हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
wife_killed.jpg

रायपुर. खम्हारडीह इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का जहर पीला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हैदराबाद की घटना के बाद अब यहां मिली युवती की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शक्ति नगर निवासी भीम की 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ गई। उसे अचेत अवस्था में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसके शरीर में जहर मिलने का खुलासा हुआ।

कम उम्र में प्यार करने के बाद शादी की तो पति को जाना पड़ा था जेल, अब दस साल बाद प्रेमिका ने लगा ली फांसी

इसके बाद खम्हारडीह पुलिस ने शक के आधार पर उसकी पत्नी ज्योति से पूछताछ शुरू की। शुरूआत में उसने जानकारी देने में आनाकानी की। बाद में उसने खुलासा किया कि भीम को शराब के साथ जहर मिलाकर पिलाया गया था। घटना वाली रात महिला का पुरुष मित्र शिवा घर आया था।

कक्षा 1 की छात्रा के साथ 15 साल के नाबालिग ने किया ये गन्दा काम

शिवा के साथ मिलकर ज्योति ने अपने पति भीम को जहर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। खम्हारडीह पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।