पंखे, कूलर तो काम ही नहीं कर रहे हैं। उमस के कारण चिपचिपी गर्मी भी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 7.3 डिग्री तक अधिक है। ( CG Monsoon 2024 Latest Update ) बिलासपुर में दोपहर का तापमान 44.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा है। यानी यहां भीषण लू चल रही है। वहीं रात का तापमान भी 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक रहा।