17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pahalgam Attack: नम आंखों से विदाई..! CM साय ने कहा- आतंकियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने बेटा खोया..

Pahalgam Terror Attack: आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दु:ख और पीड़ा का क्षण है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 25 Apr 2025, 10:23 AM IST

Pahalgam Attack: नम आंखों से विदाई..! CM साय ने कहा- आतंकियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने बेटा खोया..

Pahalgam Attack: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानीया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान सीएम ने कहा, आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दु:ख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी को CM ने दिया कंधा, देखें तस्वीरें

Pahalgam Attack: देश को अस्थिर करने की कोशिश

सीएम ने कहा, धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। पाकिस्तान की शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

दिनेश मिरानीया को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। गुरुवार की सुबह से ही मिरानीया हाउस में दिनेश के अंतिम दर्शन के लिए मंत्री नेता, समाज के लोग और आमजन पहुंचने लगे। लोगों ने दिनेश को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपाध्यक्ष किरण सिंहदेव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत कई मंत्री व नेताओं ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

सीएम साय और उप मुख्यमंत्री ने दिया कांधा

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने दिनेश के शव का कांधा भी दिया। मिरानीया हाउस में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। भारी भीड़ के साथ करीब 9.25 बजे शवयात्रा घर से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचने पर शव को बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी और दिनेश पंचतत्व में विलीन हो गए।

मिरानीया के नाम कोई सड़क या चौक: सीएम साय ने कहा, दिवंगत मिरानीया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिरस्थायी बनाने लिए सरकार प्रयास करेगी। इसके लिए किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात भी कही।

हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा

सीएम ने दिवंगत मिरानीया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएम साय ने कहा, सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

रास्ते में लोगों ने की पुष्प वर्षा

दिनेश की शवयात्रा पूरे सम्मान से निकाली गई। पूरे रास्ते श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। रास्ते में लोग शवयात्रा पर पुष्प वर्षा करते दिखाई दिए। लोग गमगीन थे और दिनेश मिरानीया अमर रहें के नारे लगाते रहे।

पत्नी हुई बेहोश

दिनेश मिरानीया की अंतिम विदाई के समय परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। महिलाएं शव को छोड़ नहीं रही थी। जैसे ही पत्नी और परिजनों से अलग कर शव को रथ में डाला गया, पत्नी बेहोश हो गई। पारिवारिक महिलाओं ने उन्हें संभाला और घर के अंदर ले गईं। अब उनकी हालत ठीक है।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

दिनेश मिरानीया को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में शहरभर के लोग उमड़े।