11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा में कसाव लाता है अनार का टोनर, जानें घर पर बनाने का क्या है आसान तरीका

प्रदूषित वातावरण में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। यदि त्वचा का ख्याल नहीं रखा गया तो कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं और त्वचा खराब हो जाती है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए कई महिलाएं बाजारों में मिलने वाले केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स पर भरोसा करती हैं, लेकिन कई बार इनके कारण त्वचा ठीक होने की बजाए खराब होने लगती है। साथ ही स्किन कैंसर का खतरा भी रहता है। इन सब कारणों से यदि घर पर ही घरेलू खाद्य पदार्थों से त्वचा के लिए हर तरह की कास्मेटिक बनाई जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 16 Jun 2020, 7:34 PM IST

चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा में कसाव लाता है अनार का टोनर, जानें घर पर बनाने का क्या है आसान तरीका

चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा में कसाव लाता है अनार का टोनर, जानें घर पर बनाने का क्या है आसान तरीका

घरेलू औषधियों से बना स्किन टोनर किसी भी तरह के नुकसान पहुंचाने की बजाय फायदा ही पहुंचाएंगे। इसके लिए फलों से घर पर ही हर्बल कॉस्मेटिक बनाए जा सकते हैं। घरेलू औषधियों में कई तरह के मल्टीविटामिन्स पाए जाते हैं जो त्वचा में निखार लाने में फायदेमंद हैं।

Covid-19 : बच्चों की सेहत पर दुष्प्रभाव डाल रहा लॉकडाउन, जानें क्या हैं साइड इफेक्ट

इसे कहा जाता है टोनर
डॉ. अप्रतीम गोयल के अनुसार, टोनर का इस्तेमाल त्वचा पर क्लींजिन्ग के रूप में किया जाता है, इससे चेहरे की डेड स्किन हट जाती है और त्वचा को नरम मुलायम भी बना देता है। साथ ही टोनर त्वचा के रोम छिद्रों को सिकोड़ता है, ताकि बाहर की गंदगी रोम छिद्रों द्वारा त्वचा के अंदर ना जा पाए। टोनर का उपयोग रोज ही करना चाहिए, इससे त्वचा की गुणवत्ता में सुधार आता है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 200 रु. जुर्माना

अनार के गुण
फलों में काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं और लगभग सभी फलों से कई प्रकार के फेस पैक और टोनर बनाए जा सकते हैं। सभी फलों में से एक फल है अनार, जो त्वचा के लिए काफी गुणकारी है। अनार में विटामिन-सी पाया जाता है, जो त्वचा के कसावट में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन सी के ज्यादा सेवन से त्वचा में झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। अनार में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा की कई समस्याओं जैसे सूजन, खुजली और जलन को ठीक करने में मदद करता है। अनार से त्वचा के दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

सीसीटीवी से पकड़ाई नौकरानी, कंडे की बोरी में मिले 8 लाख

टोनर इस्तेमाल करने का तरीका
टोनर को रुई की सहायता से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं या टोनर का स्प्रे अपने चेहरे और गर्दन पर करें और हल्के हाथों से अपने चेहरे और गर्दन की मसाज करें, फिर सूखने के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा।

डॉ. अप्रतीम गोयल के अनुसार, स्वस्थ्य शरीर के लिए स्वस्थ्य डायट जरूरी है। इसलिए सुंदर त्वचा चाहते हैं तो अनाज, दाल, अंडा, डेयरी उत्पाद, मछली, नट्स युक्त भोजन करें