8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday: 12, 13, 14 व 15 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, इस कारण बंद रहेंगे स्कूल, बैंक व दफ्तर

Public Holiday: दिवाली की छुट्टी के बाद फिर बच्चों की मौज होने वाली है। आगामी 4 दिनों तक स्कूल व दफ्तर बंद रहेंगे। तो आइए जानते है किस-किस दिन रहेगी छुटियां....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 9 Nov 2024, 2:55 PM IST

holiday, school holiday. public holiday, holiday 2024, patrika news, cg news, khyati parihar patrika

Holiday: नवंबर का महीना इस बार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खासा खुशियों से बीत रहा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्यौहार आने के कारण स्कूलों में छुट्टियां लगी हुई है। दिवाली की लंबी छुट्टी मिलने के बाद फिर से बच्चों व कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलेगी।

बता दें कि इस सप्ताह लगातार 4 दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं रविवार को मिलकर कुल 7 दिन की छुट्टी मिलेगी। यदि आप छुट्टियों में कई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह कितनी छुट्टी रहने वाली है…

School Holiday: 12 नवंबर देवउठनी एकादशी को छुट्टी

बता दें कि राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को चुनाव होना है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। वहीं अब उपचुनाव के तहत मतदान दिवस के पूर्व यानी 12 नवंबर को मतदान केेन्द्र वाले शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उप निर्वाचन के लिए 12 नवंबर को मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान केन्द्र के लिए उन्हें रवाना किया जाएगा।

वहीं देवउठनी एकादशी को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय पर लागू नहीं है।

यह भी पढ़े: Public Holiday 2024: कलेक्टर का बड़ा फैसला, इस दिन मिलेगी दिवाली की छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल व सरकारी दफ्तर

13 नवंबर को छुट्टी

13 नवंबर को रायपुर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन दक्षिण विधानसभा चुनाव के कारण प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंकों की छुट्टी भी रहेगी। एक दिन पहले 12 नवंबर को मतदान केन्द्र वाले शासकीय और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

School Holiday: 14 नवंबर को बाल दिवस

14 नवंबर को स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन ज्यादातर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, पिकनिक आदि का प्लान बनाया जाता है। कुछ स्कूलों में फुल डे मस्ती होती है तो कुछ में हाफ डे क्लासेस लगती हैं। वहीं, कई स्कूलों में इस अवसर पर छुट्टी दे दी जाती है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है।

15 नवंबर को क्यों रहेगी छुट्टी?

15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक देव की जयंती है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व भी है। इस दिन भी कुछ राज्यों में सरकारी छुट्टी है। स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद (Holiday) रहने वाले हैं। बता दें कि गुरु नानक जयंती हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन को गुरु नानक प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व सिख समुदाय के लोगों के लिए सबसे बड़ा उत्सव है। इस साल गुरु नानक जी की 555वीं जयंती है।

नवंबर में रविवार की छुट्टी 2024