Ragging in medical colleges: सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर डॉक्टरों का मोबाइल नंबर लिखा जाएगा। गलियारे, कॉलेज के पीछे, कॉलेज के कोने में कैमरे भी लगाए जाएंगे। ताकि छात्र जरूरत पड़ने पर मामले की शिकायत कर सकें, या सीसीटीवी में कैप्चर हो सकें। प्रदेश में रैगिंग के 8 मामले सामने आए हैं। ये जानकारी राज्यसभा में अप्रैल में दी गई थी। रैगिंग से संबंधित शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805522 पर भी शिकायत की जा सकती है।