30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले शख्स को पकड़ने कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, रंगे हाथ दबोचा

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने रायपुर में फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले शख्स को रंगे हाथ पकड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 22 Jun 2019, 4:50 PM IST

arrested

लूट का खुलासा

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर, स्कैनर, लेमिनेटर, कार्ड लेमिनेशन कवर, फोटो पेपर भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाने के लिए वह बड़ी रकम लेता था।

अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों की जमकर की पिटाई

रायपुर के समता कॉलोनी में रहने वाला 54 वर्षीय देवेश त्रिवेदी की रवि भवन के ग्राउंड फ्लोर में दुकान है। आरोपी देवेश अपने दुकान में आधार कार्ड आदि की मूल प्रति को देखकर फर्जी नाम, पता आदि बदलकर फर्जी कार्ड तैयार करता था। पुलिस को मुखबिर से आरोपी के करतूतों की जानकारी मिली तो देवेश को रंगे हाथ पकडऩे के लिए योजना बनाई।

शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे की कार ने बारातियों को रौंदा, महिला की मौत, 11 घायल

रायपुर पुलिस ने अपने साथी को ग्राहक के तौर पर आरोपी की दुकान पर भेजा और फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए कहा। आरोपी देवेश फर्जी आधा कार्ड बनाने के लिए तैयार हो गया और इसके बदले उसने 1 हजार रुपए मांगे। आरोपी को किसी प्रकार का शक न होने इसलिए पुलिस वाले ने आरोपी दुकानदार से पैसे कम करने के लिए कहा। आरोपी ने पहले तो आनाकानी की। इसके बाद आरोपी 300 रुपए में राजी हो गया।

11 साल की नाबालिग पर बिगड़ी BEO की नीयत, हाथ पकड़कर करने लगा गंदी हरकत

थोड़ी देर बाद आरोपी दुकानदार ने कम्प्यूटर एवं स्कैनर की मदद से आधार कार्ड में लिखे मूल निवास स्थान के पता को बदलकर दूसरा पता लिखकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर दिया। तभी पुलिस वाले ने अपने दूसरे साथियों को इशारे से दुकान में बुलाया। इतने में पुलिस की टीम दुकान में छापा मारने पहुंची और आरोपी देवेश को रंगेहाथों को पकड़ लिया।

शर्मसार हुआ बाप-बेटी की रिश्ता, पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 43,760 रुपए नगद के साथ कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर, स्कैनर, लेमिनेटर, कार्ड लेमिनेशन कवर, फोटो पेपर एवं आधार कार्ड जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी देवेश पर शासन के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में तहत केस दर्ज कर लिया है।

Raipur Crime से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.