
पत्नी और उसकी बहन हैं जेल में, जिलाबदर खत्म होते ही पति ने रचा ये खेल, आधी रात किया...
रायपुर . कोतवाली इलाके में पिछले पांच दिनों से दो गुटों के बीच गैंगवार की स्थिति थी। इस बीच बैरन बाजार में आधी रात हिस्ट्रीशीटर जियाउल हक और उसके पुराने सहयोगी अब्दुल जर्जीश आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया साथ ही काफी देर तक साथियों ने मारपीट भी की। पुलिस के पहुंचने के बाद जियाउल मौके से फरार हो गया। जियाउल की पत्नी और उसके भाई - बहन कई अपराधिक मामलों में पहले से ही जेल में है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का काउंटर केस दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें हिस्ट्रीशीटर को विधानसभा चुनाव के समय जिलाबदर किया गया था।
पुलिस के मुताबिक कालीबाड़ी चौक में चाय-नाश्ते का ठेला चलाने वाला विक्की उर्फ अब्दुल जर्जीश का पिछले कुछ दिनों से हिस्ट्रीशीटर जियाउल हक से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात करीब सवा 12 बजे अब्दुल बैरन बाजार स्थित अपने घर में था। उसी दौरान जियाउल अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। यह देखकर जर्जीश बाहर आया। इसके बाद दोनों चाकू लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को चाकू मारा। उसके साथियों ने भी जमकर मारपीट की। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ बदमाश मौके से फरार हो गए। जियाउल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब्दुल के हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या की कोशिश का काउंटर केस दर्ज किया गया है।
20 से चल रही थी दुश्मनी
पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर और अब्दुल पहले मिलकर काम करते थे। कुछ माह से दोनों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 20 सितम्बर को जियाउल और उसके साथी अब्दुल के दुकान पहुंचे थे और वहां उससे पैसे मांगे। नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से जियाउल उसे मारने की फिराक में घूम रहा था। इसकी शिकायत अब्दुल ने चार दिन बाद 24 सितम्बर को कोतवाली थाने में की। पुलिस ने जियाउल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया।
गिरफ्तारी नहीं हुई, इसलिए बढ़ा हौसला
हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। एफआईआर होने की जानकारी हिस्ट्रीशीटर जियाउल को मिली। इसके बाद वह अब्दुल को सबक सिखाने के लिए उसकी तलाश करने लगा। इसी सिलसिले में वह मंगलवार की रात उसके घर गया और उस पर हमला किया था। इसके जवाब में अब्दुल ने भी अपने साथियों के साथ उस पर हमला किया।
पत्नी और उसकी बहन हैं जेल में
हिस्ट्रीशीटर जियाउल की पत्नी मोनिका सचदेव और पत्नी की बहन पूजा दोनों अपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। फिलहाल मोनिका, पूजा और उसका भाई तीनों जेल में हैं। हत्या के एक मामले में पूजा को आजीवन कारावास की सजा हुई है। जियाउल को भी विधानसभा चुनाव के समय जिलाबदर किया गया था। इसके बाद भी वह इलाके में अवैध वसूली, गांजा व सट़्टे का संचालन कर रहा था।
जियाउल और अब्दुल दोनों के खिलाफ पुराने अपराधिक रेकार्ड हैं। दोनों पहले साथ में रहते थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जियाउल अस्पताल में भर्ती है।
आरके मिश्रा, टीआई, कोतवाली, रायपुर
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
25 Sep 2019, 9:56 PM IST
Published on:
25 Sep 2019, 9:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.