2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आप नहीं कर पाएंगे रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट में सफर, इतने दिनों के लिए रद्द हुई उड़ान

पहले फ्लाइट का परिचालन 21 फिर 25 जुलाई और अब 9 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 26 Jul 2018, 12:31 PM IST

air odisha

अब आप नही कर पाएंगे रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट में सफर, इतने दिनों के लिए रद्द हुई उड़ान

रायपुर. रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों से अब 9 अगस्त तक रद्द कर दी गई है। पहले फ्लाइट का परिचालन 21 फिर 25 जुलाई और अब 9 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। इस मामले में एयर ओडि़शा के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन वजहों की वजह फ्लाइट का परिचालन रद्द किया गया है। इस मामले में विमानन कंपनी ने एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना भेज दी है। इससे पहले रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट 14 दिन के लिए 7 जुलाई से रद्द की गई थी, जिसके बाद इसे आगेे बढ़ाया गया।

READ MORE: छत्तीसगढ़ का इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब होगा स्मार्ट, यहां लगाया जा रहा VDGS सिस्टम

कंपनी ने इसे मेंटेनेंस कार्य की वजह से फ्लाइट बंद होने की वजह बताई थी, लेकिन अब ऑपरेशन की वजह सामने आ रही है। गौरतलब है कि रायपुर-जगदलपुर उड़ान को लेकर बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद भी फ्लाइट के रद्द होने से जहां यात्रियों में काफी नाराजगी है, वहीं विमानन कंपनी ने फ्लाइट के मेंटेनेंस होने की वजह से अन्य दूसरी फ्लाइट की भी व्यवस्था नहीं की है।

पहले रायपुर- जगदलपुर फ्लाइट का परिचालन 21 फिर 25 जुलाई को रद्द किया गया था। इसके बाद अब इसे 9 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया जिससे लगातार यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। फ्लाइट रद्द करने के पश्चात अभी तक विमानन कंपनी द्वारा कोई दूसरी फ्लाइट का इंतजाम नही किया गया है। रायपुर- जगदलपुर फ्लाइट को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद भी कंपनी द्वारा एेसी लापरवाही बरती जा रही है।

READ MORE: लैंडिंग गियर में आई खराबी, रायपुर से जगदलपुर फ्लाइट इस तारीख तक के लिए रद्द

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक 1 सितंबर से रायपुर से हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट की शुरूआत होगी। हैदराबाद के लिए यह चौथी फ्लाइट है। यह फ्लाइट हैदराबाद से शाम 7.25 बजे टेकऑफ होगी, जो कि रायपुर में 8 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी, वहीं रायपुर से यह फ्लाइट 9 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरकर सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर हैदराबाद पहुंचेगी।