Sunday Guest Editor: सरिता दुबे. छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी की रहने वाली सपना तांड़ी ने न सिर्फ अपनी जिंदगी शिक्षा से बदली, बल्कि अन्य महिलाओं को भी सामाजिक-पर्यावरणीय जागरुकता से सशक्त किया है। कभी घरों में खाना बनाने वाली सपना ने झुग्गी बस्तियों की महिलाओं को अर्बन फार्मिंग और जैविक खाद बनाना सिखाया, जिससे वे आत्मनिर्भर बनीं।