22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम बदला मिजाज! तापमान में लगातार बढ़ोतरी, इस साल चुभने वाली गर्मी का होगा एहसास..

CG Weather Update: रायपुर में हवा की दिशा में परिवर्तन में होते ही वातावरण से ठंडक पूरी तरह से गायब हो गई है। अब दिन में धूप चुभने लगी है।

2 min read
Google source verification
मौसम बदला मिजाज! तापमान में लगातार बढ़ोतरी, इस साल चुभने वाली गर्मी का होगा एहसास..

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर में हवा की दिशा में परिवर्तन में होते ही वातावरण से ठंडक पूरी तरह से गायब हो गई है। अब दिन में धूप चुभने लगी है। इधर दिन का तापमान में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। बता दे कि दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी महीने के आखिरी दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में दिन के वक्त चुभने वाली गर्मी महसूस हो रही है, जिसके कारण दोपहर के वक्त एसी और कूलर चलाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड के बीच बदली हवा की दिशा…

CG Weather Update: तापमान में लगातार बढ़ोतरी

रायपुर में दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। अब बादल छंटने के बाद मौसम से फिर एक बार करवट लिया है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे रात में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं सरगुजा संभाग में अब भी ठंड का असर जारी है। वहां के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।

प्रदेशभर के मध्य और दक्षिण भाग में ठंड लगभग गायब हो गई है। रविवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान भी 30.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल से 2.5 डिग्री अधिक है। आज मौसम साफ रहेगा।