8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का रेड अलर्ट : शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश तो कहीं छाए घने बादल

शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हो रही रिमझिम बारिश

2 min read
Google source verification
baarish

मौसम का रेड अलर्ट : शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश तो कहीं छाए घने बादल

रायपुर. आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर बादल छाए हुए थे। इसके बाद आज दोपहर को रायपुर के कुछ- कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के साथ रिमझिम करके बादल बरसे। शहर में आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना है जिसकी पुष्टि मौसम विभाग ने भी की है।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, रायपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी

कल शनिवार को भी रायपुर सहित अन्य जगहों पर भी तेज बारिश हुई हैै। प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में आज दिनभर में भारी से की संभावना व्यक्त की है। इधर, शनिवार को दिन भर रूक रूककर बारिश होती है।

READ MORE: मौसम विभाग की चेतावनी, चक्रवात के असर से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके संगत उपरी वायु का चक्रावाती घेरा 9.5 किमी ऊंचाई तक प्रसारित है। आगामी 24 घंटे में इसके और अधिक सुस्पस्ठ होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास समुद्री तल से 9.5 किमी तक एक उपरी वायु का घंेरा बना हुआ है। इससे प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है।

READ MORE: 48 घंटे से पानी में डूबी है सड़कें, सूचना के बावजूद भी लोगों को नहीं मिली राहत

प्रदेश में हो लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विभाग ने शहर में रेड अलर्ट की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार आज 24 घंटो में राजधानी में तेज बारिश होने की संभावना है। इसका असर सुबह से ही शहर में दिखने लगा है। शहर के कई इलाकों में दोपहर से ही हल्की व कहीं तेज बूंदाबांदी के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर भारी बादल छाए हुए हैं जिससे मौसम में ठंडकता आ गई है।