पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस बल ने दबंगों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस धरपकड़ में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह 4 थानों के पुलिस बल ने दूल्हे का डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला। इस दौरान दूल्हा घोड़ी पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो लेकर बैठा था। वहीं, भीमसेना के कार्यकर्ता और परिजन डीजे पर नीले झंडे लेकर जमकर नाचे।