27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी का मुंडवाया सिर, निवृस्त्र कर जूतों की माला पहनाई, फिर निकाला जुलूस

-ब्यावरा में दुष्कर्म के आरोपी का सिर मुंडवाया-निवृस्त्र कर पहनाई जूतों की माला-ग्रामीणों ने निकाला आरोपी का जुलूस-परिजन ने की पुलिस और कोर्ट से कड़ी कार्रवाई की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Jan 2021, 12:18 AM IST

news

ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी का मुंडवाया सिर, निवृस्त्र कर जूतों की माला पहनाई, फिर निकाला जुलूस

राजगढ़/ब्यावरा। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित मलावर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म पीड़िता के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने आरोपी का सिर मुंडवाकर, चेहरे पर कालिख पोत दी, फिर उसे निवृस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला। वहीं, आरोपी के परिजन ने भी मामले को लेकर पुलिस और कोर्ट से कार्रवाई की मांग की है। जबकि, घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- 3 साल की बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी, पति ने दोनो को पकड़कर किया ये हाल


आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

मलावर पुलिस ने बताया कि 20 जनवरी को एक 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वो शौच करने गई थी, जहां से आरोपी उसे उठाकर ले गया था। 22 जनवरी को आरोपी महेश पिता कालूराम दांगी निवासी अरन्या को ब्यावरा से पुलिस ने पकड़ा और गिरफ्तार कर धारा-376, 342 और 366 के तहत प्रकरण दर्ज किया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।

पढ़ें ये खास खबर- बालिका दिवस विशेष : एक शिक्षक ऐसे भी, जो कन्या पूजन के बाद शुरु करते हैं कक्षा


आरोपी के पिता का अलग आरोप

मामले में आरोपी के पिता ने महेश के साथ मारपीट करने सहित अन्य मामले की शिकायत एडीशनल एसपी एस.आर.दंडोदिया और मलवार पुलिस के साथ ही ब्यावरा कोर्ट में की है। जिसमें उसने बताया कि महेश के साथ युवती के परिजनों और अन्य लोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि सिर मुंडवा दिया, जूतों की माला पहनाकर आमल्या हाट से अरन्या तक जुलूस निकाला। मेरे बेटे पर गांव के दबंगों ने उनकी लड़की से प्रेम-प्रसंग का संदेह जताकर भगा ले जाने का पहले आरोप लगाया, उसके बाद उसे ब्यावरा बाइपास पर पकड़कर पीटा। इसके बाद उसका जुलूस भी निकाला। उसने आरोप लगाया कि, उसके साथ हुई मारपीट का कोई मेडिकल भी मलावर पुलिस ने नहीं कराया।

पढ़ें ये खास खबर- IIM इंदौर के मैनेजमेंट से सुधरेगा मध्य प्रदेश के उद्योगों का तंत्र, 3 साल में होगा बड़ा विकास


मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच

मामले में थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि, आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके साथ मारपीट, जुलूस इत्यादि की शिकायत के बाद मामला जांच में लिया गया है। वहीं राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, शिकायत हमें मिली है, जिसमें पूरी बारीकी से जांच की जाएगी। यदि कुछ गलत हुआ होगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मैं संबंधित थाना प्रभारी से पूरी जानकारी लेता हूं।

बालिका दिवस पर शिक्षक की अनोखी कहानी, देखें Video