27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल की बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी, पति ने दोनो को पकड़कर किया ये हाल

उज्जैन-इंदाैर हाईवे पर पति द्वारा ही अपनी पत्नी और बच्ची के अपहरण करने के साथ साथ महिला के प्रेमी से मारपीट करने का अजीब मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jan 2021, 11:48 PM IST

news

3 साल की बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी, पति ने दोनो को पकड़कर किया ये हाल

उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित उज्जैन-इंदाैर हाईवे पर पति द्वारा ही अपनी पत्नी और बच्ची के अपहरण करने के साथ साथ महिला के प्रेमी से मारपीट करने का अजीब मामला सामने आया है। दरअसल, पत्नी अपनी तीन वर्षीय बच्ची को लेकर सात दिन पहले 10 साल पुराने प्रेमी के साथ भाग गई थी। वहीं, शनिवार को चुपचाप से दोनों उज्जैन एसपी से मिलकर अपनी बात रखने उज्जैन आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में प्रेमिका के पति द्वारा अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के वाहन को ओवरटेक कर रोका, साथ ही पत्नी और प्रेमी के साथ मारपीट तो की ही, साथ ही साथ अपने साथ ले गया, जहां पत्नी को बंधक बनाया और उसके प्रेमी निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना लिया।

पढ़ें ये खास खबर- किसानों के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन : राजभवन मार्ग पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पूर्व CM समेत 20 नेता गिरफ्तार


प्रेमी ने पुलिस को बताई ये बात

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि, फरियादी प्रेमी द्वारा दिये बयान के मुताबिक, प्रेमिका का पति अपने साथ करीब 10 गाड़ियों में भरकर लोगों को लाया था। इस दौरान उसने महिला और उसकी तीन साल की बेटी को अलग वाहन में ले गए। साथ ही उसे भी एक अन्य वाहन में बैठाकर फॉर्म हाउस ले गए। वहां उन्होंने फरियादी के साथ इतनी मारपीट की कि, उसके हाथ और पैरों में कई फ्रैक्चर आए हैं। फरियादी प्रेमी के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी उतार दिये। यही नहीं इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद महामृत्युंजय द्वार पर फेंक कर भाग गए। पुलिस ने महिला के पति और साथियों के खिलाफ अपहरण, बलवा और हमले का केस दर्ज किया है।

पढ़ें ये खास खबर- रैली के बाद कमलनाथ बोले- आंसू गैस व वाटर केनन से हमला निंदनीय, शिवराज सरकार के ईशारे पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज


बड़नगर इलाके का मामला

बड़नगर इलाके में स्थित जनरल स्टोर की दुकान पर काम करने वाला रणदीप सिंह चावला उर्फ गोल्डी का पड़ोस में रहने वाली महिला से करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गोल्डी के मुताबिक, महिला की शादी उसकी मर्जी के बिना परिजन ने रतलाम में की थी। शादी के बाद भी दोनों के बीच संबंध बने रहे। पिछले तीन महीने से महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ बड़नगर में ही रह रही थी। 15 जनवरी को मौका पाकर गोल्डी और महिला दोनों भाग गए। दोस्तों की मदद से वडोदरा गए। यहां दोस्त के घर रहे। उसके बाद गुरुवार रात झाबुआ होते हुए इंदौर आए। आज गोल्डी और महिला दोनों एसपी सत्येंद्र शुक्ल को बयान दर्ज कराने आ रहे थे।

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज : शहर अध्यक्ष बोले- शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे, पुलिस का डंडा लगने से टूट गई कलाई


आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नानाखेड़ा थाना टीआई ओपी अहीर ने बताया कि गोली चलने की बात झूठी है। आरोपी विक्की और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 147,148, 149, 367 व 307 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, बड़नगर थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। शुक्रवार की घटना के बाद महिला की तलाश में बड़नगर स्थित मायके और रतलाम के संयोगनगर स्थित ससुराल में पुलिस टीम को भेजा गया लेकिन दोनों जगह महिला नहीं मिली।

मंत्री ने खाया सफाईकर्मी की दहलीज पर खाना - video