राजनांदगांव। CG Election 2023: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने जिले में 40 संगवारी मतदान केन्द्र, 4 दिव्यांग मतदान केन्द्र एवं 4 युवा मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए, जहां मतदान दलों में संपूर्ण रूप से महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।