
जिम ट्रेनर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की खुदकुशी(photo-unsplash)
CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के दिग्विजय कॉलेज के पास एक युवती को बेईज्जत करने की नीयत से युवक ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दिग्विजय कॉलेज के पास दोसा कॉर्नर के पीछे सहेली के साथ खड़ी थी। इस दौरान आरोपी सतीश मरकाम आया और पीड़िता को बेईज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ कर गाली देकर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 74, 118 (1) 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी सतीष मरकाम पिता प्रहलाद उम्र 23 साल निवासी राहुल नगर वार्ड 31 लखोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
22 Jul 2025, 4:02 PM IST
Published on:
22 Jul 2025, 4:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.