Liquor Seized in CG: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ पुलिस ने थाना चौक निवासी आरोपी रोहित उर्फ सोनू नेताम के फार्म हाऊस से भारी मात्रा में एमपी निर्मित शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 27 लाख 32 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2), 59-क आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी रोहित उर्फ सोनू आदतन आरोपी है।