तमिलनाडू टीम के इमरान आर ने कहा कि पांच साल पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें आने से वह विकलांग हो गया। दुर्घटना से विकलांगता आई, लेकिन हौसले में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दिया। हौसले से बल पर वह बास्केटबॉल खेल शुरू किया और कोच के मार्गदर्शन में उसने खेल शुरू किया। चोट वाली पैर में काफी दिक्कतें आती रहीं, लेकिन उसने खेल में आगे बढ़ने का हौसला रखा। आज प्रदेश के लिए नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।