मधुसूदन ने कहा कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी कांग्रेस के पक्ष में पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा भी मतपत्रों में अनाधिकृत हस्तक्षेप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन स्थिति में मत पत्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा कर एवं सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा बढ़ाई जाए। जिला भाजपा ने मतपत्रों को ट्रेजरी के स्थान पर स्ट्रॉन्ग रूम में संधारित करने की मांग की। इस दौरान सुरेश एचलाल, डोंगरगांव प्रत्याशी भरत वर्मा, डोंगरगढ़ प्रत्याशी विनोद खांडेकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता मौजूद थे।