गलियों के मुरमीकरन मे पंचायत द्वारा पिछले दो सालो मे 35500 रुपये खर्च होना बताया गया, लेकिन ग्रामीणो ने पंचायत के किसी भी गली मे मुरमी नहीं बिछाने कि बात कही। तालाब मे पचरीकरण के नाम पर 200300 रुपए राशि खर्च किया गया। परंतु तालाब के सिर्फ 2 पचरी मे दीवाल घेरा कार्य कराया गया जहा दीवाल आधा अधूरा एवं 200300 रुपए की राशि खर्च करने के बाद भी छबाई तक नहीं किया जा सका है।