23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / CG Accident: लापरवाह वाहन चालक की वजह से दो लोगों की मौत, पैदल चल रहे ग्रामीणों को मारी ठोकर

CG Accident: लापरवाह वाहन चालक की वजह से दो लोगों की मौत, पैदल चल रहे ग्रामीणों को मारी ठोकर

CG Accident: तेज रफ्तार बाइक के चालक ने पैदल जा रहे ग्रामीण को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। वहीं खैरागढ़ थाना के गर्रापार के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 5 Feb 2025, 1:38 PM IST

CG Accident: लापरवाह वाहन चालक की वजह से दो लोगों की मौत, पैदल चल रहे ग्रामीणों को मारी ठोकर

CG Accident: सोमनी थाना क्षेत्र के टेडे़सरा में तेज रफ्तार बाइक के चालक ने पैदल जा रहे ग्रामीण को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। वहीं खैरागढ़ थाना के गर्रापार के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: लाल आतंक से इलाके में दहशत, IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल, तो 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

सोमनी पुलिस के अनुसार शंभू साहनी टेड़ेसरा से पैदल अपने रूम मगरलोटा जा रहा था। आरोपी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08 ंएनबी 8540 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते साई केमीकल फैक्ट्री के सामने शंभू साहनी को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। घटना में शंभू को गंभीर चोटें आई थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं देवादास वर्मा उम्र 45 साल निवासी गर्रापार खैरागढ़ से बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। ग्राम गर्रापार रोड मोड़ पुल के पास तेज रफ्तार बाइक फिसलकर पुल के नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने से मौत हो गई।