27 तक मांगी रिपोर्ट
रेल अफसरों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के सचिव एसके मिश्रा ने 20 अगस्त को पत्र जारी कर कहा कि 50 साल उम्र के जे ग्रेड से ऊपर के सभी अधिकारियों के कार्य की समीक्षा होगी। इस आदेश में कहा गया है कि 31 अगस्त तक 50 साल उम्र के अधिकारियों की सूचना अलग और 31 मार्च 2020 को 50 साल होने वाले अफसरों की सूची तैयार करें। इतना ही नहीं सचिव ने सभी अधिकारियों के कार्य, उपयोगिता, कार्य करने की क्षमता सर्विस बुक भेजने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट 27 अगस्त तक रेलवे बोर्ड को भेजी जानी है।