
रतलाम. शहर के एमबी नगर, विद्याविहार कॉलोनी में अप्रैल महीने में पूना से विवाह कर आई एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने को मजबूर करने सहित दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले में पति, पीड़िता की सास, ससुर, ननद, ननद के पति सहित अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शादी के एक महीने बाद पति पर FIR
महिला पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया पुना निवासी एक युवती का विवाह इसी साल 27 अप्रैल को शहर के एमबी नगर कॉलोनी अंतर्गत विद्याविहार क्षेत्र में रहने वाले समीर सेम्यूअल के साथ हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल से लेकर 10 मई तक पति ने कई बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं, अप्राकृतिक संबंध बनाने को मजबूर किया। जब यह सब करने से इंकार किया तो दहेज के लिए पूरा परिवार प्रताडि़त करने लगा। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी दी व मारपीट की। इसके बाद पीडि़ता अपने मायके पूना चली गई। वहां पर स्थानीय पुलिस थाने में शून्य पर कायमी की गई। इसके बाद सूचना मिलने पर महिला पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 498-ए, 376, 377, 341, 323, 504, 506 में प्रकरण दर्ज किया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
महिला पुलिस थाना में पीड़िता के पति समीर पिता जितेन्द्र सम्यूअल, सास शिला जितेन्द्र सम्यूअल, ससुर जितेन्द्र सम्युअल, ननद शायनी जितेन्द्र सम्युअल उर्फ शायनी केन सायमन, नंदोई केन सायमन, मौसी सास अन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित फरार है।
यहां बहू ने कराया मामला दर्ज
वहीं जिले के रिंगनोद पुलिस थाना अंतर्गत नेतावली की एक महिला ने अपने ससुर व जेठ के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार 14 मई को जब पीडि़ता घर में अकेली थी तब रात 1 बजे ससुर व जेठ ने बलात्कार किया। पुलिस ने पीडि़ता के आवेदन पर ससुर व जेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376-2-एफ, 506 में मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित फरार हो गए है।
Updated on:
31 May 2022 09:24 pm
Published on:
31 May 2022 09:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
