जल्लादों ने बच्चों को जिंदा ही दे दी जलसमाधि
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले लक्ष्मण के साथ मारपीट की और फिर जब वो बेहोश हो गया तो दोनों बच्चों को जिंदा ही उसके साथ खराब पड़ी मोटर से रस्सी के सहारे बांधकर कुएं में फेंक दिया था। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल महिला रुपली खराड़ी, उसके दोनोनं बेटों पीरू और दिलीप, पुंजा उर्फ पूनमचंद, कमलेश एवं फुलजी गामड़ को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में मृतक लक्ष्मण भाभर के रिश्तेदार भी शामिल हैं।