रतलाम. रतलाम में कोरोना वायरस के तीन और पॉजिटिव मरीज सामने आए है। लॉकडाउन में कलेक्टर ने छूट दे रखी है, इसके चलते आमजन जीवन सामान्य दिन की तरह चल रहा है। इन सब के बीच मरीज जहां ठीक हो रहे है, वहीं इनकी संख्या में बढ़ोतरी भी होती जा रही है। अब तक शहर में कुल 28 कोविड - 19 मरीज सामने आए है, इनमे से 9 एक्टिव पॉजिटिव है। अब शहर में दो नए कंटीनमेंट क्षेत्र बनाने की तैयारी चल रही है।