5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस चुनाव मेंं आरक्षण को लेकर बड़ा निर्णय, यहां पढे़ं पूरी खबर

रतलाम व जयपुर में एक-एक सीट का आरक्षण, रतलाम महिला तो जयपुर में एसटी वर्ग को मिलेगा आरक्षण का लाभ, रतलाम में 12 हजार मतदाता चुनेंगे दो डायरेक्टर।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 24 Nov 2019, 10:30 AM IST

 reservation in this election

reservation in this election

रतलाम। देश भले महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा के चुनाव के नतीजे देख रहा हो, लेकिन एक और चुनाव की तैयारी इन सब के बीच हो गई है। इस चुनाव में पहली बार महिला के लिए सीट का आरक्षण हुआ है। रतलाम में इस चुनाव मंे 12 हजार से कुछ अधिक मतदाता मतदान करेंगे। दोनों प्रमुख संगठन ने इसके लिए प्रत्याशी के चयन की प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है।

SBI : एसबीआई का अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा

IMAGE CREDIT: Ashish Kumar Gupta

रेलमंडल कर्मचारियों के अंश से चलने वाली जेसी बैंक के डायरेक्टर चुनाव में पहली बार आरक्षण सीट को लेकर हुआ है। रतलाम में एक सीट महिला के लिए तो जयपुर में एसटी के लिए आरक्षित की गई है। रतलाम मंडल में 12 हजार अंशधारक मतदाता दो डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। इसके लिए मुंबई में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में मंजूरी हो गई है।

रेलवे की पहल : चलती ट्रेन में गार्ड को अटैक, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाया

IMAGE CREDIT: patrika

यह काम करती है यह बैंक

रेलवे में कर्मचारियों को उनके बच्चों को शिक्षा ऋण, विवाह के लिए ऋण से लेकर अन्य विभिन्न प्रकार के कर्ज देने का कार्य जेसी बैंक करती है। पश्चिम रेलवे की बात करें तो रतलाम सहित शेष सभी पांच मंडल क्रमश: बड़ोदरा, राजकोट, भावनगर, अहमदाबाद में दो-दो डायरेक्टर का निर्वाचन दो वर्ष के लिए अंशधारक करते है। मुंबई सेंट्रल में मुख्यालय होने की वजह से तीन डायरेक्टर होते है। इसके अलावा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में जयपुर व कोटा के दो-दो डायरेक्टर होते है।

जयपुर यशवंतपुर सुविधा ट्रेन मई माह तक चलेगी

IMAGE CREDIT: patrika

इस तरह होंगे निर्वाचन

आगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में जयपुर व कोटा सहित पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडल में निर्वाचन होगा। इसमे रतलाम व जयपुर में पहली बार आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी भी खडे़ होंगे। भावनगर में पहले से एक महिला डायरेक्टर निर्वाचित है। रतलाम में 12 हजार से कुछ अधिक अंशधारक है। 2017 में हुए निर्वाचन में एक सीट वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ को तो एक सीट वेस्टर्न रेलवे एम्प्लायज यूनियन को गई थी। इस बार दाहोद क्षेत्र से मजदूर संघ किसी महिला प्रत्याशी को चुनाव लड़वाने पर विचार कर रहा है। क्योंकि यूनियन की एक डायरेक्टर महिला ही है। दो वर्ष के कार्यकाल में दोनों डायरेक्टर ने लाभ का बजट प्रतिवर्ष दिया है।

रतलाम में रस्म अदायगी रहा एसबीआई का ग्राहक मिलन समारोह

रेलवे में परीक्षा के पेटर्न में बदलाव, अब इस तरीके से होगी EXAM

SBI ने लांच की पीओएस मशीन, इस तरह होगा आपको लाभ

VIDEO डूंगरपुर बांसवाड़ा रतलाम रेल मामला उठेगा संसद में

VIDEO रतलाम रेलवे स्टेशन पर मिली लिफ्ट की सुविधा