रतलाम। देश की सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। अब तक केशलेस पैमेंट की बात होती थी। याने की अब तक सरकार ई- पैमेंट याने की नगद छोड़कर कार्ड के माध्यम से किसी भी खरीदी पर भुगतान पर जोर दे रही थी, अब एसबीआई ने टच एंड पे मशीन लांच की है जो बगैर एटीएम के उपभोक्ता की किसी भी खरीदी पर भुगतान करने में सहायता करेगी। इसके लिए उपभोक्ता व दुकानदार दोनों के बैंक खाते आधार से जुडे़ होना जरूरी है। इसमे एक उपभोक्ता पांच हजार रुपए तक तो दुकानदार एक दिन में एक लाख रुपए तक ले सकता है। इसको एसबीआई अपने उपभोक्ता को नि:शुल्क दे रही है।