लिफ्ट की शुरुआत के लिए रेलवे ने शाम 5 बजे का समय तय किया था, लेकिन अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण सांसद डामोर सहित अन्य अतिथि 2.17 घंटे देरी से पहुंचे। इसके बाद पहले लिफ्ट से जुडे़ आयोजन के पत्थर का शिलान्यास किया। इसके बाद लिफ्ट में सवार होकर प्लेटफॉर्म नंबर ५-६ से उपर एफओबी तक गए। बाद में प्लेटफॉर्म नंबर ७ स्थिति बगीचे का निरीक्षण भी किया। लिफ्ट लगने से महिला, वृद्ध, दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस लिफ्ट के साथ ही मंडल मुख्यालय में दो लिफ्ट व दो एस्केलेटर हो गए है।