बूथ से लेकर विधानसभा तक
पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार बूथ से लेकर वार्ड, मंडल से लेकर विधानसभा तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व इसकी समीक्षा होगी। इसके लिए सदस्यता अभियान प्रभारी बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान के लिए हर जिले में प्रदेश स्तर से प्रभारी की नियुक्ति भी होगी। जिले में सदस्यता के लिए पिछले वर्ष एक करोड़ रुपए का लक्ष्य था, इस बार ये लक्ष्य कितना रहेगा, ये आगामी दिनों में तय होगा।