1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर आरक्षक ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध और दूसरी लड़की से कर ली शादी

पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरक्षक के खिलाफ दर्ज किया बलात्कार और एससी-एसटी का केस...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 May 2021, 9:11 PM IST

police.png

रतलाम. उज्जैन जिले के बड़नगर में पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में कार्यरत रतलाम के एक युवक ने शहर की एक युवती से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कई सालों तक दोनों के बीच संबंध रहे और पिछले साल आरक्षक ने दूसरी शादी कर ली। पीड़ित युवती को इस बात की जानकारी लगने पर उसने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक मुकर गया। अब युवती ने स्टेशन रोड पुलिस थाने में आरोपी आरक्षक के खिलाफ बलात्कार के साथ ही एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- NIFT के डायरेक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, वार्डन ने कहा- वो मुझे रात को...

2016 से दोनों के बीच थे संबंध
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती ने स्टेशन रोड पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार रतलाम निवासी और इस समय बड़नगर में पदस्थ आरक्षक महेंद्रसिंह पिता शंभूसिंह सक्तावत से युवती की पहचान 2016 में हुई थी। इसके बाद से दोनों में प्रेम हो गया और तब से लगातार एक-दूसरे के न केवल संपर्क में रहे वरन दोनों ने शादी करना भी तय कर लिया था। इस वजह से दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी कई बार स्थापित हो गए। पीड़ित युवती का कहना था कि पिछले कुछ सालों से शादी की बात करने पर आरक्षक महेंद्रसिंह टालमटौल करने लगा। इससे उसे शंका हुई तो उसने उसे बार-बार समझाने का प्रयास भी किया किंतु आरक्षक तैयार नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- वीआईपी इलाके में अस्पताल के ऊपर चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियां गिरफ्तार

पिछले लॉक डाउन में कर ली शादी
युवती ने पुलिस को बताया कि शादी से टालमटोल करने वाले आरक्षक महेंद्र ने पिछले लॉक डाउन में अपने परिवार की मर्जी से किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। लॉक डाउन होने से यह बात पता नहीं चल पाई। कुछ समय पहले यह बात सामने आई तो उसे पता चला। इसके बाद उसने आरक्षक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपी महेंद्र के खिलाफ मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने और एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।

देखें वीडियो- पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते रंगेहाथों पकड़ा